Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > राशन न मिलने से परेशान ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन –

राशन न मिलने से परेशान ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन –

Spread the love

सुनाद न्यूज

8 नवंबर 2022

आशुतोष त्रिवेदी

 कानपुर देहात- मामला ग्राम पंचायत आंट का है।जहां पर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों से अंगूठा तो लगवा लिया गया लेकिन उनको राशन नहीं मुहैया कराया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है।

बताते चलें कि सरकार द्वारा दीपावली पर्व के चलते अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को चीनी व तेल भी उपलब्ध कराया गया।जिसका वितरण 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य होना था। परंतु आंट ग्राम पंचायत में कोटेदार ने सभी लाभार्थियों से अंगूठे तो लगवा लिए किंतु राशन नहीं वितरित किया जिसकी ग्राम वासियों ने शिकायत जिला अधिकारी से की। ग्रामीण जगदीश प्रसाद , जयवीर सिंह , महेश कुमार, जय कुमार , राकेश कुमार ने राशन न मिलने पर मायूसी व्यक्त की। और डीएम से सोमवार को माती जाकर शिकायत भी की। पूर्ति निरीक्षक मैथा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिली है।जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *