Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > 27 दुकानों पर छापे,3 का विक्रय पत्र निलंबित

27 दुकानों पर छापे,3 का विक्रय पत्र निलंबित

Spread the love

सुनाद न्यूज

08 नवम्बर 2022

कानपुर देहात। बीज मूल्यों को नियंत्रित करने तथा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की जिलाधिकारी नेहा जैन ने जनपद के बीज प्रतिष्ठानो पर छापेमारी के लिए 03 संयुक्त टीमें गठित कराई। संयुक्त टीमों द्वारा मंगलवार को जनपद के बीज प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापे की कार्यवाही की गयी। जिसमें कुल जनपद में 27 बीज प्रतिष्ठानों पर छापे डाल कर 29 नमूने ग्रहित किये गये 01 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा 03 बीज प्रतिष्ठानों के बीज बिक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) कानपुर देहात के द्वारा तहसील डेरापुर/रसूलावाद में 15 बीज प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 21 बीज के नमूने ग्रहित किये गये तथा गौर खाद एवं बीज भण्डार रसूलाबाद, गोपाल बीज भण्डार रसूलाबाद एवं आशी बीज भण्डार रसूलाबाद के द्वारा अपने बीज प्रतिष्ठान को बन्द कर दिये जाने के कारण इनका बीज बिक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। इसी प्रकार उप कृषि निदेशक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर देहात के द्वारा तहसील भोगनीपुर/सिकंदरा के 07 बीज प्रतिष्ठानो पर छापा डालकर 05 बीज नमूने ग्रहित किये गये एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अकबरपुर एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता कानपुर देहात की संयुक्त टीम के द्वारा तहसील मैथा / अकबरपुर के 05 बीज प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 03 बीज नमूने ग्रहित किये गये तथा अपना बीज भण्डार बागपुर मैथा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्रहित बीज नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *