Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > विकास व निर्माण कार्यो में अधिकारी लाएं प्रगति, अन्यथा होगी कार्रवाई-डीएम

विकास व निर्माण कार्यो में अधिकारी लाएं प्रगति, अन्यथा होगी कार्रवाई-डीएम

Spread the love

सुनाद न्यूज

7 नवंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को विभिन्न विभागों की शासकीय/लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी इस बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अपनी-अपनी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का शतप्रतिशत निरीक्षण नवम्बर माह तक अवश्य कर लें। ब्लाक/तहसील स्तर के अधिकारी भी अपने द्वारा निरीक्षण को अवश्य कर लें। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की संचालित विकास कार्यक्रमों/योजनाओं का क्रियान्वयन समयान्तर्गत पूरी पारदर्शिता के साथ हो। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित 19 पैरामीटर की बिन्दुवार समीक्षा की इसमें जिन-जिन बिन्दुओं पर कमियां पायीं गयीं उन-उन बिन्दुओं पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को सुधार करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने वाली सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिये जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी न हो। पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पंचायत भवन नहीं बने हैं वहां पंचायत भवनों का निर्माण शीघ्र कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों को गति तभी मिल सकती है जब अन्तर्विभागीय समन्वय हो, सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करलें कि लम्बित कार्यों को आपसी समन्वय से शीघ्र पूरा करायें। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के लिए जमीनें नहीं मिल पा रहीं हैं वहां पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से बात करके हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के लिए जमीन उपलब्ध करायी जाये। जिससे हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर का निर्माण शीघ्र हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी एके सिंह, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *