Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > वाहनों की रफ्तार बन रही काल

वाहनों की रफ्तार बन रही काल

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 अक्टूबर 2022

शिवली,कानपुर देहात। सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का कारण बन रही है। केवल अक्टूबर माह में बीस दिनों में शिवली कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़कों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जब कि एक तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी जिसे समय से बाहर निकाले जाने से सवारों की जान बच गई।
शिवली कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर फर्राटा भर दौड़ रहे वाहन कालदूत साबित हो रहे हैं। 13 अक्टूबर को शिवली कल्याणपुर रोड पर ऑटो को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी थी।लोडर की टक्कर से ऑटो पर सवार शिवाजी नगर शिवली के रहने वाले अरविंद कश्यप की मौत हो गई थी। जब कि 15 अक्टूबर को दो अलग अलग जगहों पर सड़क हादसों में बाइक सवार ज्योति गांव के अरविंद शर्मा व दलिकपुर महाराज कुर्सी थाना रसूलाबाद के राहुल की मौत हो गई। 19 अक्टूबर को शिवली कस्बे के समीप रसूलाबाद रोड पर ढोकापुर धमनीनिवादा के बेचेलाल की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।

दीपावली के त्योहार पर खुशियां छिनी

शिवली। दीपावली के पर्व से कुछ दिनों पहले सड़क हादसों में मरे लोगों के घर की खुशियां छिन गई हैं। अपने के बिछड़ने के गम में चारो परिवार के लोग बेहद दुखी व गमगीन हैं। हंसी खुशी का माहौल परिजनों के न रहने पर गमगीन होकर दुख के माहौल में बदल गया है।

जिम्मेदार कहिन

समय समय पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है-अब्दुल कलाम,इंस्पेक्टर अपराध,थाना शिवली

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *