Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > सुनवर्षा पुलिया पांच गांव के लोगों के आवागमन में बनी समस्या

सुनवर्षा पुलिया पांच गांव के लोगों के आवागमन में बनी समस्या

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 अक्टूबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। रेलवे लाइन के छोटे पुल वाले रास्ते को आवागमन लायक बनाने के लिए पांच गांवों के लोगों ने पिछले दिनों बैठक की। और स्टेशन के जेई को ज्ञापन भी दिया।
मैथा तहसील के सुनवर्षा गांव के पास रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे से पांच गांव के लोग आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में इन गांव में ग्रामीणों को सात किलोमीटर अंडरपास से होकर जाना पड़ता है। इस रास्ते को ठीक कराने के लिए सुनवर्षा प्राइमरी स्कूल में प्रधान सुरेश पाल टिल्लू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चौथियाई के प्रधान सज्जन यादव, बेहटा के प्रधान किशन यादव,कैरानी प्रधान अजमेर सिंह, शिव सिंह,विनोद, पुत्तनलाल शुभम राठौर,
बेहटा के रघुवीर सिंह,उमाशंकर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सुनवर्षा,बेहटा,मदारपुर,चौथिआई,मदारपुर के सैकड़ों लोगों को आवागमन करने में परेशानी रहती है। बरसात के दिनों में यह रास्ता पानी भर जाने से बंद हो जाता है। इस मौके राजकुमारी,अंजना,रानी पाल,रामरतन,तेजराम मौजूद रहे।।

जिम्मेदार कहिन

पांच गांवों के प्रधानों व ग्रामीणों ने सुनवर्षा में बैठक की। कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज की की गई। छोटे पुल वाले रास्ते को मिट्टी से भरकर पक्का रास्ता बनाने की बात तय हुई-राजीव द्विवेदी व सुखदेव ग्राम सचिव ब्लाक मैथा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *