Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए गोष्ठी का आयोजन

दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए टिप्स

सुनाद न्यूज

21 अक्टूबर 2022

राजू शुक्ला

शिवली,कानपुर देहात।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह के

बैठक में भाग लेते किसान

निर्देशन में गुरुवार को विश्वविद्यालय के दलहन अनुभाग द्वारा विकासखंड मैथा के ग्राम औरंगाबाद में दलहन रबी कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने किसानों को फसल बुवाई पूर्व मृदा परीक्षण के बारीकियों के बारे में जानकारी दी।दलहन वैज्ञानिक डॉ मनोज कटियार ने दलहन फसलों जैसे चना, मसूर की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। उन्होंने मसूर की उन्नतशील प्रजाति केएलबी 245, के एल एस-122, केएलबी-303 के बारे में किसानों को जानकारी दी। सहायक निदेशक शोध डॉक्टर मोहम्मद शमीम ने किसान भाइयों को जैविक खाद प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दलहनी फसलों में जैव उर्वरकों के प्रयोग करने से पचीस प्रतिशत तक वृद्धि होती है। इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।तथा किसानों द्वारा पूछे के विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का उत्तर दिया। डॉक्टर हरिश्चंद्र ने खाद्यान्न फसलों के बारे में किसानों को जानकारी से अवगत कराया। मसूर एवं मटर फसल की उन्नतशील प्रजातियों का कृषकों में प्रदर्शन हेतु वितरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक महेश सिंह ने की। इस मौके पर राजेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी अग्निहोत्री,कृषि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार, योगेंद्र सिंह,जगदीश सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *