Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > बाबूलाल की पांच फुटिया लौकी आकर्षण का केंद्र

बाबूलाल की पांच फुटिया लौकी आकर्षण का केंद्र

Spread the love

सुनाद न्यूज

20 अक्टूबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले के संदलपुर ब्लाक के फरीदपुर निटर्रा के रहने वाले प्रगतिशील किसान बाबूलाल खेती बाड़ी को नया आयाम दे रहे है। पिछले दिनों उनकी लाल भिंडी व मूली ने धूम मचाई थी। अब उनकी साढ़े पांच फीट की लौकी आकर्षण का केंद बनी हुई है। कई कृषि वैज्ञानिक उनकी लौकी की फसल को देखने के लिये उनके गांव का दौरा कर रहे हैं। बाबूलाल ने बताया कि मचान विधि से लौकी बोई थी। कहा कि खेती बाड़ी को आधुनिक ढंग से कर रहे हैं। साथ ही पैसे भी कमा रहे हैं। बाबूलाल ने डीएम नेहा जैन,सीडीओ सौम्या पांडेय व एसडीएम को लौकी भेंट की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *