Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > चर्चा में रहते हैं एसडीएम महेंद्र कुमार

चर्चा में रहते हैं एसडीएम महेंद्र कुमार

Spread the love

सुनाद न्यूज
05 अक्टूबर 2022

कानपुर देहात। चार माह पहले मैथा तहसील के एसडीएम बने महेंद्र कुमार इतने दिनों में ही कई प्रकरणों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। तहसील के अधिवक्ताओं ने उनके समय सबसे उग्र प्रदर्शन पिछले महीने किया। अधिवक्ता कई प्रकरणों को लेकर ज्ञापन देकर नाराजगी जता चुके हैं। लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप तिवारी ने कहा कि इन चार माह में न्यायालयों में कई काम बाधित है। लेखपालों ने मांगों के समर्थन में 12 गांवों के बस्ते जमा कर कार्य बहिष्कार भी कर दिया था। हालाकि जिलास्तरीय तहसील समाधान दिवस के चलते लेखपालों व अधिवक्ताओं को एसडीएम ने काम करने का आश्वासन देकर मना लिया। रविवार को कस्बे की साकेतधाम मंदिर पर आयोजित होने वाली रामलीला को बंद कराने के बाद चर्चा में हैं। विवाद को निपटाने के लिए मुख्यालय से सोमवार को एडीएम केशवनाथ व एएसपी घनश्याम चौरसिया को शिवली आना पड़ा। तभी कहीं जाकर हालात काबू में आए। और रामलीला का मंचन शुरू हो पाया। कस्बा शिवली में ही साप्ताहिक बंदी को लेकर कड़ाई बरतने के बाद अब 4 अक्टूबर को त्योहार व दशहरा को देखते बंदी से छूट का आदेश भी चर्चा में है। हालाकि एसडीएम महेंद्र कुमार कहते हैं कि उनकी बात लोग समझ नही पा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *