Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम ने की चकबंदी कार्यों समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम ने की चकबंदी कार्यों समीक्षा, दिए निर्देश

Spread the love

सुनाद न्यूज

 6 अक्टूबर 202

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, उपसंचालक चकबंदी एवं जनपद में कार्य चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए चकबंदी की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ति हेतु कठोर परिश्रम करने के साथ-साथ समयचरण में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में चकबंदी प्रक्रिया जिन ग्रामों में विभिन्न कारणों से अवरुद्ध है, उनमें समाधान के लिए यथा समय विधिक कार्रवाई हेतु आवश्यकतानुसार निदेशालय से मार्गदर्शन प्राप्त किये जाने तथा चकबंदी कार्यों में अवरुद्ध ग्रामों के लिए उप जिलाधिकारी के साथ बैठक किये जाने एवं लोगों को जागरूक करने निर्देश दिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *