Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेरणा हाट बाजार का फीता काटकर किया उद्घाटन—

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेरणा हाट बाजार का फीता काटकर किया उद्घाटन—

Spread the love

बाजार का नाम शोभन सरकार, योगेश्वर महाराज रखने की ग्रामीणों ने उठाई आवाज—

सुनाद न्यूज
03 अक्टूबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी


मैथा कानपुर देहात। बाघपुर गांव में मनरेगा एवं राज्य वित्त के संयुक्त बजट से 39 लाख रुपयों से निर्मित प्रेरणा हाट बाजार का सोमवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सीडीओ सौम्या पांडेय के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया । इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए देहाती मार्ट व बाल विकास विभाग के स्टाल का अवलोकन किया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ,सीडीओ सौम्या पांडेय व एसडीएम महेंद्र कुमार ,बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि बाजार का सुंदरीकरण होने से यहां के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वयं सहायता महिला समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं अब स्वाबलंबी बन रही हैं । वह अब देने वाली हैं ,मांगने वाली नहीं। पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सचिव ग्राम सचिवालय में बैठकर कार्य करें। ग्रामीणों को ब्लॉक के चक्कर न काटने पड़े। एसडीएम महेंद्र कुमार से क्षेत्र में कहीं भी अवैध कब्जे ना होने की बात कही। उन्होंने देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला से ग्रामीणों ने बाजार का नाम शोभन सरकार, योगेश्वर महाराज रखने की मांग की जिसका मंत्री द्वारा ग्रामीणों से हाथ उठाकर समर्थन मांगा गया जिसपर बड़ी तादाद में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हाथ उठाकर एक स्वर में समर्थन किया। सीडीओ सौम्या पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम वासियों के सहयोग से भव्य सुव्यवस्थित सुंदर बाजार का निर्माण चारदीवारी के अंदर हुआ है। उन्होंने सचिव आभा त्रिवेदी व प्रधान अर्चना गौतम से परिसर में पार्क विकसित करवाने व वाटिका लगवाने , झूला लगवाने को कहा । उन्होंने कहा कि अब कानपुर देहात के स्वयं सहायता समूहों को कश्मीर से माल तैयार करने के लिए आर्डर मिल रहे हैं । इस मौके पर अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा , टीटू शुक्ला, लायर्स एसोसिएशन मैथा महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी भाजपा नेता वतनराज अग्निहोत्री, संजय सिंह चंदेल, मनीष सैनी, साहुल दीक्षित , राजा बाबू , शशिकांत अग्निहोत्री, विनय अवस्थी , मनजीत, एडीओ आईएसबी कुलदीप सिंह, एडीओ पंचायत श्याम सुंदर पाल , प्रभारी सीडीपीओ सुमनलता, पंचायत सचिव राजीव द्विवेदी ,आभा त्रिवेदी, खुशबू श्रीवास्तव, पुनीत त्रिपाठी ,दीपिका त्रिपाठी ,रोहित गौतम ,सरफराज हुसैन ,शैलेश गुप्ता ,सुखदेव प्रसाद ,संतोष पाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *