Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > प्राथमिक विद्यालय माण्डा में कन्याभोज का हुआ आयोजन—–

प्राथमिक विद्यालय माण्डा में कन्याभोज का हुआ आयोजन—–

Spread the love

सुनाद न्यूज

03 अक्टूबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी
.

मैथा कानपुर देहात। शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र माण्डा में सोमवार को प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह सहायक अध्यापिका पूनम मिश्रा आंगनवाड़ी कार्य कत्री रीना द्विवेदी के द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। नवरात्रि की महाष्टमी के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय व पीवीवीए संगठन द्वारा गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्र की कन्याओं का पूजन व कन्या भोज धूमधाम से किया गया। जिसमें कन्याओं को खीर, हलुआ पूड़ी व फल दिये गये। इसके उपरांत उन्हें उपहार भी वितरित किए गए। सहायक अध्यापिका पूनम मिश्रा ने कहा कि सभी लोग नारी को दुर्गा के रूप में पूजते हैं वहीं कुछ गंदी मानसिकता के लोग नारियों का अपमान करते हैं , नवरात्रि पर कन्या भोज तभी सार्थक होगा जब समाज के सभी लोग नारी का सम्मान करेंगे। इस मौके पर शिक्षामित्र मनोरमा प्रजापति सहायिका चन्द्र मुखी मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *