कानपुर के भीतरगांव के पास खड्ड में गिरी ट्रैक्टर ट्राली,26 की मौत

राष्ट्रपति,पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुःख

सुनाद न्यूज

01 अक्टूबर 2022

गौरव त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष,पीवीवीए

 

कानपुर। साढ कस्बे के गौशाला के पास बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 26 लोगों की मौत हो गई है वहीं तमाम  लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से रेस्क्यू का काम जारी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना पर पीएम मोदी व सीएम योगी की तरफ से दुख जताया गया है। पीएम ने ट्वीट के जरिए दुख जताते हुए मुआवजे के भी ऐलान किया है।

मुंडन संस्कार में उन्नाव गए थे लोग
जानकारी के मुताबिक कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में  उन्नाव गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी।

पानी के अंदर फंसे ज्यादार लोगों की मौत
इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

बचाव अभियान जारी,अधिकारी,जनप्रतिनिधि मौके पर
मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है। स्थानीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा,सांसद भोले सिंह,कमिश्नर,डीएम सहित पूरा पुलिस व प्रशासन का अमला बचाव में जुटा है।

 

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *