Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में डीएम के न आने से मायूस लौटे फरियादी

मैथा में डीएम के न आने से मायूस लौटे फरियादी

Spread the love

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस–

56 शिकायत कर्त्ताओं ने दर्ज करवायी शिकायतें——–

01 शिकायत का मौके पर हुआ निस्तारण——

सुनाद न्यूज
01 अक्टूबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात‌ । शनिवार को मैथा तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस घोषित हुआ था परन्तु किन्हीं कारणों से जिलाधिकारी नेहा जैन के न पहुंचने पर शिकायतों को उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने सुना । कुल 56 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 30 पुलिस की 03 व आपूर्ति की 06 खण्ड विकास की 10 व समाज कल्याण विभाग की 01 विद्युत की 01 बीएसए 02 नगर पंचायत शिवली की 01 आबकारी 01 लोकनिर्माण विभाग की 01शिकायतआई। 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मैथा डा सिद्धार्थ पाठक सीएचसी प्रभारी शिवली डा राशि जैन एक्सियन विद्युत संतोष कुमार आपूर्ति निरीक्षक सत्येन्द्र यादव प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता यादव, कानूनगो सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *