Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > —–बंद करो अब भ्रष्टाचार

—–बंद करो अब भ्रष्टाचार

Spread the love

मैथा तहसील में ज्ञापन देने से पहले गूंजा नारा

सुनाद न्यूज

20 सितंबर 2022

कानपुर देहात। मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने घूम घूमकर नारा लगाया। एक दो तीन चार—बंद करो अब भ्रष्टाचार। मामला डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देने पहले का है। अधिवक्ता लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महामंत्री राजा तिवारी के नेतृत्व में तीन दर्जन अधिवक्ता तहसील परिसर की निचली सड़क से यह नारा लगाते हुए तहसीलदार के कार्यालय की तरफ से चलकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। कुछ अधिवक्ताओं ने बताया कि बिना चढ़ावा के तहसील में काम कराना मुश्किल है। और दलाल भी सक्रिय रहते हैं।इस मौके पर अधिवक्ता देवेन्द्र त्रिपाठी, विजयेन्द्र कुशवाहा, जनार्दन सिंह यादव, अनिल त्रिवेदी, पीसी वर्मा, गौरव त्रिवेदी, आनन्द, विवेक भदौरिया, रविकांत कमल, जय राम कमल, सुमित पाठक, गोविंद सिंह सेंगर, सच्चिदानंद अग्निहोत्री, अंकित सिंह चंदेल, बीरेंद्रसिंह ,राजीव दीक्षित, राहुल दीक्षित, रणविजय सिंह,अमित प्रताप सिंह , जीतू यादव , मुकेश, सुनील कुमार, राम नरेश कमल, शिववीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *