Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लापरवाही पर डीएम सख्त,जिम्मेदारोंको लगाई कड़ी फटकार

लापरवाही पर डीएम सख्त,जिम्मेदारोंको लगाई कड़ी फटकार

Spread the love

 

जेई स्वास्थ्य विभाग के विरूद्ध कार्यवाई हेतु शासन व मण्डलायुक्त को लिखे जाने हेतु पत्र तैयार करने के दिये निर्देश

सुनाद न्यूज
20 सितंबर 2022

कानपुर देहात।विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में डीएम नेहा जैन ने निर्माण कार्यो की गति धीमी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यो को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिये। कार्यो में लापरवाही मिलने पर जेई स्वास्थ्य विभाग के विरूद्ध कार्यवाई हेतु शासन व मण्डलायुक्त को लिखे जाने हेतु पत्र तैयार कर प्रेषित किए जाने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए। मंगलवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा निर्माण खंड के कार्यो की प्रगति धीमी मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया। लापरवाही बतरने पर कार्यवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकरी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल अभियान के अंतर्गत कार्यदाई संस्था आईएचपी के कार्यों पर कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल निगम द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यदाई संस्था द्वारा मात्र दो परियोजनाओ रोशनमऊ व संगसियापुर में कार्य को पूर्ण किया गया है। शेष परियोजनाओं में कार्य की प्रगति धीमी है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

धीमी प्रगति पर डीएम ने समय से काम पूरा करने के दिये निर्देश

समीक्षा के दौरान प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग तथा निर्माण खण्ड लोनिवि द्वारा कराये जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्याेें में तेजी लायें। अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष निर्धारित समय के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को कराना सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण किये जाने की तिथि निर्धारित कर सूचना दें।
जिलाधिकारी ने जल निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन पानी की टंकियों को तत्काल पूर्ण करें। पानी की टंकियों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर संबंधित को हैंडओवर करें। जो पानी की टंकियां बन कर पूर्ण हो चुकी हैं, उनसे पेयजल के कनेक्शन का कार्य शुरू कर दिया जाये। प्रत्येक दशा में पेयजल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।

स्टेट हाइवे पर तीन बनेगे तीन ट्रक के पार्किंग स्थल

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के स्टेट हाईवे पर तीन स्थानों पर 500 मीटर के ट्रक पार्किंग की सुविधा से आवागमन में व दुर्घटनाओं में कमी भविष्य में प्रदर्शित होगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ बैलेंस सेंटर का निर्माण कर शीघ्र पूर्ण कराएं जहां बजट की कमी है उसका डिमांड कर निर्माण कार्य पूर्ण करें, कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि छोटे-मोटे अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कर संबंधित विभागों को हैंडओवर करा दिया जाय। कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा। डिजाइन एवं निर्धारित मानक के अनुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार अनुश्रवण करते रहें। बैठक मे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशि कुमार, संबंधित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *