Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने पेट्रोल पंप के लुटेरों को किया गिरफ्तार

शिवली पुलिस ने पेट्रोल पंप के लुटेरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
21 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी/राजू शुक्ला

मैथा/शिवली कानपुर देहात। मुखबिर की सूचना पर शिवली कोतवाल राजेश कुमार सिंह मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकश पाण्डेय हे०का० विनोद कुमार का० गौतम , बीनू कुमार ने 24 अगस्त को रात्रि में ममता एचपी फिलिंग स्टेशन रेलवे स्टेशन मैथा में लूट करने वाले लुटेरों को रसूलाबाद रोड कल्यानपुर तिराहे पर बाइक से आते हुए गिरफ्तार कर लिया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अमन शुक्ला निवासी मारग मैथा बताया दूसरे ने अपना नाम मोहित उर्फ माना निवासी सरैया लालपुर थाना शिवली बताया। जामा तलाशी लेने पर अमन शुक्ला के पास से 300 रुपये व मोहित के पास से 200 रूपये लूट के बरामद हुए। घटना के बाबत अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछने पर बताया कि तीसरा व्यक्ति राज उर्फ आर्यन उनिवासी टिकरी तथा चौथा व्यक्ति सूरज सिंह निवासी सरैया लालपुर है। उन दोनो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूट का मोबाइल फोन व 200 सौ रुपये बरामद कर लिए। लूट की घटना को सभी ने स्वीकार किया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *