Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध >  श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना मानव मात्र के लिये कल्याणकारी :- आचार्य पवन मिश्रा

 श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना मानव मात्र के लिये कल्याणकारी :- आचार्य पवन मिश्रा

Spread the love

सुनाद न्यूज

20 सितंबर 2022

आकाश शुक्ला

 

शिवराजपुर:- शिवराजपुर ब्लॉक के अन्तर्गत जिन्दपुर सखरेज में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के तृतीय दिवस वृंदावन से पधारे आचार्य पवन मिश्रा कथावाचक ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया उसे जाने दें। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।

इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं का आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें।

भागवत कथा चुंबक की तरह काम करती है जो मनुष्य के मन को अपनी ओर खींचती है। इसके माध्यम से हमारा मन भगवान से लग जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है।

व्यास जी ने जब भगवत प्राप्ति का ग्रंथ लिखा, तब भागवत नाम दिया गया। बाद में इसे श्रीमद्भागवत नाम दिया गया। जो व्यक्ति भागवत सुनता है उसका अहंकार दूर हो जाता है। इस मौके कार्यक्रम आयोजन प्रदीप शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, आकाश शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *