Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > मैथा लायर्स एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

मैथा लायर्स एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

Spread the love

सुनाद न्यूज

20 सितंबर

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात। तहसील मैथा लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव व महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार को सौंपते हुए बताया कि जिलाधिकारी को तहसील मैथा में अनवरत चल रही समस्याओं को लेकर 7 सितंबर को ज्ञापन सौंपा गया था जिलाधिकारी द्वारा 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण कराये जाने हेतु एसडीएम कार्यालय को पत्र भेजा गया था परन्तु कोई भी गुणवत्ता पूर्ण समाधान नहीं कराया गया। 16 सितंबर को जिलाधिकारी को इस बावत पत्र प्रेषित किया गया था कि निबंधन विभाग द्वारा अनुमोदित कराये गये सर्किल मूल्याकंन दर सूची में संशोधन कराया जाय। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महोदया ने एआईजी स्टाम्प मनोज कुमार को तत्काल अधिवक्ताओं के साथ बैठकर संशोधन एवं समस्या का समाधान कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था इसके बावजूद निबंधन विभाग द्वारा कोई निर्णायक कार्यवाही अमल में नहीं लायी गई। मैथा तहसील का सृजन हुए लगभग 7 वर्ष हो चुके है पिछले 2 वर्ष से अपने निजी भवन में संचालित है तहसील मैथा के पुराने अभिलेख खतौनी, आर 6 आदि तहसील अकबर पुर से कई बार कहने के बावजूद अभी तक नहीं मंगाये गये है इसी प्रकार तहसील रसूलाबाद के गांव जो मैथा तहसील में समायोजित किये गये है उनके भी अभिलेख नहीं मंगाये गये जिससे वर्षो से अधिवक्ता व पक्षकार परेशान हैं। इस मौके पर अधिवक्ता गीतेश कुमार अग्रिहोत्री, गौरव त्रिवेदी, उमाकांत त्रिपाठी,देवेन्द्र त्रिपाठी, विजयेन्द्र कुशवाहा, जनार्दन सिंह यादव, अनिल त्रिवेदी, पीसी वर्मा, आनन्द, विवेक भदौरिया, रविकांत कमल, जय राम कमल, सुमित पाठक, गोविंद सिंह सेंगर, सच्चिदानंद अग्निहोत्री, अंकित सिंह चंदेल, बीरेंद्रसिंह ,राजीव दीक्षित, राहुल दीक्षित, रणविजय सिंह,अमित प्रताप सिंह , जीतू यादव , मुकेश, सुनील कुमार, राम नरेश कमल, शिववीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *