Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > पीएसी कैडेट्स की दीक्षांत परेड का माती में हुआ आयोजन

पीएसी कैडेट्स की दीक्षांत परेड का माती में हुआ आयोजन

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
12 जुलाई 2022

कानपुर देहात।पुलिस लाइन माती में रिक्रूट पीएसी कैडेट्स की दीक्षांत परेड का आयोजन मनागलवार को किया गया। परेड में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर ने परेड की सलामी ली। वही शपथ दिलाते हुए सराहनीय कार्य करने वालों पुलिस रिक्रूट व उनके प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस अधीक्षक सुनीति ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। परेड के आयोजन में लगभग दो सैकड़ा रिक्रूटो ने प्रतिभाग किया।आम जनमानस की रक्षा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था मे अपनी सहभागिता दर्ज करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जिला जज लाल चंद गुप्ता, जिलाधिकारी नेहा जैन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम बागीश शुक्ला, अजय राय, पूनम गौतम, अविनाश गौतम सहित सभी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारीगण भारी संख्या में प्रशिक्षण ले रहे जवानों के परिजन भी मौजूद रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *