Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत

कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत

Spread the love

 

बिल्हौर तहसील के गौरी गांव में पेश आया हादसा

सुनाद न्यूज
11 जुलाई 2022

हरिनाथ यादव

बिल्हौर(कानपुर आउटर)। तहसील क्षेत्र के गौरी गांव मे रविवार को पुराने कुएं में मेवालाल का भैंस का बच्चा गिर गया था।उसको निकालने के लिए पहले तीन लोग कुएं में उतरे। भैंस के बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर बाहर खींच लिया गया। कुएं में उतरे तीनों लोग उसी में बेहोश हो गए। इसके बाद दो लोग उतरे। खतरा भांप उन्हे अर्ध बेहोशी की अवस्था में बाहर निकाल लिया गया। बाद में पुलिस बल ने मशक्कत के बाद कुएं से तीनों लड़कों को बेहोशी की हालत में निकाला। कानपुर में इलाज के दौरान प्रदीप,योगेंद्र और शैलेंद्र तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से हर कोई हिल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला व बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा ने मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष की दो-दो लाख की चेके परिजनों को दी।

लगभग 18 वर्ष पूर्व भी एक साथ इसी गांव से चार अर्थी उठी थी। सोमवार जब तीन अर्थी एक साथ नवयुवकों की निकली हर कोई किसी की आंखें नम हो गई। गलियों में तिल भर की भी जगह नहीं थी भारी भीड़ के साथ ही भारी पुलिस प्रशासन ककवन बिल्हौर शिवराजपुर चौबेपुर थानों का पुलिस बल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिसोदिया प्रेमचंद कनौजिया केएन राय जितेंद्र सिंह परिहार पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार परगना अधिकारी आकांक्षा गौतम तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेई सपा नेत्री रचना सिंह प्रधान राजकुमार भदोरिया अजीत सिंह आशीष सिंह उर्फ कल्लू भंवर सिंह गुड्डू सिंह मौजूद रहे। कानपुर से शव एंबुलेंस एक में योगेंद्र व शैलेंद्र पुत्र राम गुलाम दोनों सगे भाइयों का दूसरी एंबुलेंस में प्रदीप पुत्र रामकुमार का शव लाया गया था।

मृतक प्रदीप की मां कांति देवी का अभी कुछ दिनों पहले ऑपरेशन हुआ है वह व्हीलचेयर पर ही बैठे दहाड़े मार रही थी कि हमारे लाल कुएं में ही समा गए।वहीं पर मृतक योगेंद्र और शैलेंद्र की मां तारावती दहाड़े मार कर रो रही थी कि दो हमारी आंखें थी दो ही मेरे पुत्र थे और दो पुत्रियां जिनकी शादी हो गई है अब हम देखने के लिए इन आंखों का क्या करेंगे जब दोनों लाल ही ऊपर वाले ने छीन लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *