Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > ऑटो व स्कूली बस की आमने सामने हुई भिड़ंत में 1मरा 4 घायल

ऑटो व स्कूली बस की आमने सामने हुई भिड़ंत में 1मरा 4 घायल

Spread the love

घायलों को हैलट अस्पताल कानपुर रिफर किया

सुनाद न्यूज
12 जुलाई 2022

सन्तोष गुप्ता/एसपी दुबे

रसूलाबाद कानपुर देहात ।स्कूल बस व ऑटो की आमने सामने हुई भीषण टक्कर के परिणाम स्वरुप ऑटो सवार 5 लोगो के गम्भीर चोटे आई जिसमे 1 सवारी की मौके पर ही मौत हो गई । प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल 4 लोगो को हैलट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया गया ।स्कूली बस पर सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताये गए ।
मंगलवार डेढ़ बजे के करीब के के डीएम पब्लिक स्कूल की बस बच्चो को लेकर अभी झी झक रोड चौहान कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची ही थी कि सामने से सवारियां लेकर आरहे ऑटो से आमने सामने भिंड़त हो गयी जिसमे ऑटो सवार साहिल पुत्र रज्जन सिंह सनी पुत्र मंशाराम श्यामू सिंह पुत्र गोविंद सिंह शिवम पुत्र रज्जन सिंह व श्याम बाबू पुत्र लक्ष्मी नारायण बुरी तरह घायल हो गए ।जिसमे अत्यधिक रक्त स्राव के चलते श्याम बाबूनिवासी लालपुर मैथा की मौके पर ही मौत हो गई ।
घटना होते ही आस पास के लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर रवि प्रकाश सोनी व फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर रूप से घायल सभी लोगो को एम्बुलेंस से हैलट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक आशापाल सिंह ने मौके पर पहुंच घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *