Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अंतर्राष्ट्रीय > कैप्टन को सलाम घायल होने के बाद भी दिखाया अदम्य साहस,बचाई 180 जानें

कैप्टन को सलाम घायल होने के बाद भी दिखाया अदम्य साहस,बचाई 180 जानें

Spread the love

दिल्ली। दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 180 यात्रियों की जान भारतीय पायलट का नाम स्मित मच्छार है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट को उड़ा रहे थे। जब उनके ओमानी मूल के को पायलट ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन अपना हौसला नहीं खोया और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू कर लिया। इजरायल में भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की जमकर तारीफ की जा रही है।

कैप्टन को सलाम गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बचाई 180 जानें 

दुबई फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने ओमानी मूल के को-पायलट के हमले का जमकर मुकाबला किया। को-पायलट ने विमान के कई सिस्टमों को तोड़ने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। झड़प के दौरान को-पायलट के चाकू से हमला करने के कारण कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार यात्रियों के अनुसार, वह खून से लथपथ थे और उन्हें बोलने में भी कठिनाई हो रही थी। इसके बावजूद उन्होंने 180 यात्रियों से भरे विमान को संभाला और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिग की।

 

#Dubai #Israel #ViralNews

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *