जिलास्तरीय चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में कस्बा शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल की मेधावी पल्लवी का कारनामा
अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर देहात। मेरे सपनों का भारत के तहत अकबरपुर महाविद्यालय में आयोजित की गई जिलास्तरीय चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में कस्बा शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल की मेधावी द्वारा बनाए गए पोस्टर के मध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम विजेता घोषित किए जाने पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्देश पर कोआर्डिनेटर द्वारा विद्यालय पहुंचकर छात्रा को विजेता सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में जनपद के समस्त निजी व परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में नगर पंचायत शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल की छात्रा पल्लवी द्वारा बनाया गया पोस्टर निर्णायक मंडल की तीन सदस्यीय टीम द्वारा प्रथम विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय व कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा त्रिपाठी के द्वारा के विजेता घोषित किए गए प्रथम पुरस्कार को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया गया था। बुधवार को कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा रामेश्वर पब्लिक स्कूल की छात्रा पल्लवी को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉ रामशरण तिवारी प्रधानाचार्य प्रीति दीक्षित व कक्षा अध्यापिका सृष्टि त्रिवेदी उपस्थित रहे सभी ने छात्रा का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।