श्री बांके बिहारी सेवा परिवार की तरफ से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन
बृजबिहारी द्विवेदी
कानपुर देहात। तहसील क्षेत्र के गुड़सर मैथा गांव निवासी राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित मृदुल जी महाराज ने बताया कि श्री बांके बिहारी सेवा परिवार (वृंदावन) के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन “श्याम धाम आश्रम बटाला गली ” मिर्जापुर धर्मशाला के पास वृंदावन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जायेगा। भागवत कथा 3 अक्टूबर से शुरू होगी। और विश्राम 9 अक्टूबर को हवन व भंडारे के साथ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 02 से सायं 05 बजे तक होगी।कथा व्यास के रूप में कथावाचक पं मृदुल जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे। यजमान श्री मती ममता शुक्ला व राजेश कुमार शुक्ला होंगे।आचार्य पंडित मृदुल जी महाराज ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।