कानपुर देहात। पूरा दिवनी गांव से एक सप्ताह पूर्व मैथा बाजार से समान खरीदने के लिए निकले 62 वर्षीय वृद्ध का शव बुधवार की सुबह गांव जाने वाले रास्ते के किनारे पानी में पड़ा मिलने से ग्रामीणों के बीच सनसनी फ़ैल गई। शव पड़े होने की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी।
छह दिन पहले मैथा बाजार जाने के लिए थे निकले
शिवली कोतवाली क्षेत्र के पूरा दिवनी गांव निवासी 62 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र शिवराज सिंह बीते शुक्रवार को मैथा बाजार सामान खरीदने के लिए पैदल घर से गए थे। मैथा बाजार से जरूरत का सामान खरीदने के बाद वापस लौट कर घर जा रहे थे। तभी गांव जाने वाले रास्ते में खड़ंजा मार्ग के पास भरे पानी में डूब गए। देर शाम तक वापस घर न लौटने पर घर वालों काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। तब से परिजन बराबर खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में पड़ा देखा तो मैके पर पहुंचे। पास जाकर देखा तो वह शव सतीश सिंह का था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मैके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर शिवली कोतवाल चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं मृतक के भाई शैलेंद्र ने बताया कि मृतक वापस घर जाते समय शौच के लिए पानी की तरफ गया होगा तभी पैर फिसलने से पानी में डूब गया होगा। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।