किसानों को कृषि प्रबंधन की दी जानकारी,किया जागरूक
अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर देहात। इफको द्वारा मैथा विकासखंड के ग्राम प्रतापपुर में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 80 किसानों ने प्रतिभाग किया।किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के विवेकपूर्ण,संतुलित उपयोग व आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया। इफको के कानपुर नगर के क्षेत्रीय अधिकारी भास्कर शुक्ला ने नैनो यूरिया,नैनो डीएपी, सागरिका व अन्य इफको उत्पादों के उचित,वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग के साथ रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया।इफको के जिले के क्षेत्रीय प्रतिनिधि जय यादव किसानों को फसल उत्पादन में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य व संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर इफको बाजार शिवली के प्रभारी अभिषेक पांडेय,पूर्व प्रधान राजकुमार कुशवाहा, कौशल कुमार सिंह,नितिन त्रिपाठी,अमित कुमार, ललित, प्रतीक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।