बृजबिहारी द्विवेदी
कानपुर देहात। लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार की आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। मैथा तहसील के भेवान के मजरा नवलनिवादा गांव में देर रात कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर सो शांति देवी (75) और उनकी विधि छात्रा बेटी शालू (28) की मौत ही गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
विधि छात्रा के निधन पर मैथा तहसील के अधिवक्ताओं में शोक
परिजनों के अनुसार शालू विधि छात्रा थी। साथ ही मैथा तहसील में विधि सहायक के रूप में काम भी करती थी। वह अपनी मां शांति देवी के साथ पुश्तैनी कच्चे मकान में रहती थी। उसके दो भाई है। जो समीप में ही अलग-अलग मकानों में अपने परिवार के साथ रहते है। तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश राजपूत,महामंत्री रामप्रताप सिंह,कार्यवाहक अध्यक्ष राजा तिवारी ने घटना पर शोक जताया है।