Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > राजेश राजपूत बने अध्यक्ष व रामप्रताप महामंत्री

राजेश राजपूत बने अध्यक्ष व रामप्रताप महामंत्री

Spread the love

मैथा लायर्स एसोसिएशन का गहमागहमी में हुआ चुनाव

कानपुर देहात। तहसील मैथा में लायर्स एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को कराया गया। चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में यहां 181अधिवक्ताओं ने वोट डाले। सायं 4 बजे तक वोटिंग होने के उपरांत मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष राजेश राजपूत व महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान निर्वाचित घोषित हुए।

चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह सेंगर, अशोक त्रिवेदी, गोविन्द सिंह सेंगर,पीके गुप्ता अनिल त्रिवेदी आदि की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार त्रिवेदी ने बताया अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश राजपूत ने बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिववीर सिंह ने मैदान मारा। महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह ने जीत दर्ज की।

सहमंत्री पद के प्रत्याशी आकांक्षा द्विवेदी,आडीटर पद के प्रत्याशी अजय कुमार,पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए बली शंकर चतुर्वेदी ने मैदान मारा।

कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुराग स्वर्णकार निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। प्रत्याशियों की जीत पर समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *