Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > राज्यसभा सांसद गोपीकृष्ण पांडेय बोले कानपुर का विकास प्राथमिकता

राज्यसभा सांसद गोपीकृष्ण पांडेय बोले कानपुर का विकास प्राथमिकता

Spread the love

कानपुर को जाम से मिलेगी राहत, दक्षिण क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई पहचान: राज्यसभा सांसद गोपीकृष्ण पांडेय 

अभिनव अग्निहोत्री

कानपुर। कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दक्षिण क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री गोपीकृष्ण पांडे ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया।कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए ओवरब्रिज निर्माण और यातायात का दबाव कम करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

कानपुर दक्षिण में 100 बेड का अस्पताल मार्च तक शुरू

उन्होंने बताया कि कानपुर दक्षिण में 100 बेड का अस्पताल मार्च तक शुरू कराने का प्रयास है। साथ ही नगर निगम, कलेक्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय दक्षिण क्षेत्र में एक ही परिसर में स्थापित करने की योजना है, ताकि लाखों लोगों को अपने काम के लिए बार-बार शहर के उत्तरी हिस्से में न जाना पड़े।

जनता की समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान

श्री पांडेयय ने घोषणा की कि शपथ ग्रहण के बाद किदवई नगर में उनका जनसंपर्क कार्यालय शुरू होगा। यहां प्रत्येक सोमवार को वे आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास होगा और तीसरे सप्ताह तक शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।दीवाली के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इन योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कानपुर के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

पत्रकारों के हित में भी की महत्वपूर्ण घोषणाएं

कानपुर प्रेस क्लब के लिए दक्षिण क्षेत्र में भव्य तीन मंजिला कार्यालय बनवाने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही पत्रकारों के इलाज और पेंशन से जुड़े मुद्दों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने की बात कही।

सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहे

भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।इस अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सरस वाजपेयी, महामंत्री श्री शैलेश अवस्थी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *