अकबरपुर रनिया। दीपावली एवं धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक रूरा, मैथा एवं अकबरपुर क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख श्री राजेश शुक्ला द्वारा मंडल अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को भेट दे कर सम्मानित किया और दीपावली एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। श्री राजेश शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा, सहयोग और संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, सकारात्मकता अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना का प्रतीक है।
श्री शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा और आपसी सहयोग की भावना के साथ क्षेत्र के विकास एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।