Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > राशन सामग्री वितरण के साथ,पूरक आहार के बताए फायदे

राशन सामग्री वितरण के साथ,पूरक आहार के बताए फायदे

Spread the love

टीएचआर, मिला तो खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे –

बृजबिहारी द्विवेदी।

मैथा कानपुर देहात। आंगनबाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ पर निर्धारित विभागीय प्रावधान एफआरएस के माध्यम से कार्यकत्री रीना द्विवेदी व सहायिका कल्पना पाल के द्वारा टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। टीएचआर प्राप्त होते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान खिल उठी। राशन वितरण के बाद कार्यकत्री रीना द्विवेदी लाभार्थियों को संतुलित पोषण स्तनपान एवं पूरक आहार के महत्व बताये। सीडीपीओ विजयलक्ष्मी दुबे ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना है तथा कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुमन, राधिका, बीना, मीनू, संगीता, प्रियंका, आरती, सीमा, शिल्पा, सरस्वती, निधि, पुष्पा, लक्ष्मी, कोमल, उपासना, पूनम, सरोज, रचना, प्रीति, रिचा, नैन्सी, यशोदा रंजो , रोशनी, प्रगति, सोनम, लालती मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *