Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > डीएम कपिल सिंह ने दी सौगात,दूसरे जिलों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

डीएम कपिल सिंह ने दी सौगात,दूसरे जिलों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Spread the love

मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में बर्न आईसीयू, बर्न यूनिट एवं PICU का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जनपद में ही मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

गंभीर रूप से झुलसे मरीजों एवं बच्चों को अब उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 अमरीश गुप्ता की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज, अकबरपुर में बर्न आईसीयू, बर्न यूनिट एवं शिशु रोग गहन चिकित्सा इकाई (PICU) का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन सुविधाओं के शुरू होने से आग एवं अन्य कारणों से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बर्न आईसीयू एवं बर्न यूनिट में उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं गंभीर अवस्था में भर्ती होने वाले बच्चों को शिशु रोग गहन चिकित्सा इकाई (PICU) के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रारंभ होने से जनपद के मरीजों को गंभीर उपचार के लिए अन्य जनपदों एवं बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को समय, धन तथा अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी और जनपद में ही बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस मौके पर चिकित्सकगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *