महिलाओं ने कोतवाली में बताई बवाली युवक की करतूत


कानपुर देहात। शिवली कोतवाली के बसेही गांव की तीन दर्जन महिलाओं ने गांव के एक युवक पर गाली गलौच करने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली के बसेही की शशि देवी,रानी।देवी,रूबी,सुंदरी देवी,रामजानकी,शकुंतला,रामदीन,रामाकिशन पाल ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव का एक युवक आए दिन सबको गाली गलौच करता है। और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिवसाधिकारी अंकित यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *