Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बाढ़ पूर्व तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्यवाही-डीएम

बाढ़ पूर्व तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्यवाही-डीएम

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
27 जून 2022

कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में बाढ़ राहत बचाव के मद्देनजर उपलब्ध संसाधन, सामग्री के टेंडर, तटबंधों की सुरक्षा, बचन राहत दल का गठन, सड़कों की मरम्मत, संपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची, पशुचारा व दवा की व्यवस्था आदि पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को संभावित बाढ़ आपदा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही सभी उपलब्ध संसाधनों की सूची बना कर जहां अगर किसी चीज की कमी नजर आ रही है। उसे समय रहते पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। बाढ़ आपदा की तैयारी को लेकर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

भोगनीपुर एवं सिकंदरा तहसीलों में सर्वे के निर्देश
डीएम ने बैठक में तहसील भोगनीपुर एवं सिकंदरा क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो का सर्वे कर ले।तैयारी पहले से ही पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा नाविको का निबंधन करा ले, उनके साथ वार्ता कर ले उनका नंबर एवं सूची तैयार कर लें, कहीं किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, चौकियों का डाटा तैयार कर ली तथा जहां कमी है वहां और चौकियां स्थापित करने हेतु कार्यवाही करें, अपने-अपने क्षेत्रों में कंट्रोल रूम पहले से ही बनाए जाने की कार्रवाई करें, इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, सभी उप जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *