Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > रफ्तार का कहर-मौसेरे भाइयों की मौत

रफ्तार का कहर-मौसेरे भाइयों की मौत

Spread the love

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर के मजरा ढाकनपुरवा गांव निवासी सर्वेश कमल (21) सोमवार की देर रात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के घुक्कापुरवा गांव निवासी अपने मौसेरे भाई विकास (22) के साथ मौसी कृष्णा देवी की कानपुर नगर से दवा लेकर वापस घर जा रहा था। अभी वह शिवली बेला मार्ग पर रूरा जोड़ के समीप पहुंचा था। अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अंकित यादव व सतीश यादव ने घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सीएचसी में डॉ सिंधूजा सिंह ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्लम्बर का काम करता था।जबकि दूसरे घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर कानपुर नगर स्थित हैलट अस्पताल रिफर कर दिया।घटना से मृतक सर्वेश के घर मे कोहराम मच गया।मां मुन्नी देवी बहन अनुपम बदहवास हो गई वहीं भाई सुनील अनिल का रो-रो कर बुरा हाल था। मंगलवार की सुबह दूसरे घायल विकास ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मां कृष्णा देवी,बहन शोभा खुशबू का रो रो कर बुरा हाल हो गया।विकास बीएससी एजी का छात्र था।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *