Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > एसडीएम का आदेश,सरकारी खाते में दर्ज होगी पन्द्रह बीघा खेत

एसडीएम का आदेश,सरकारी खाते में दर्ज होगी पन्द्रह बीघा खेत

Spread the love

पंद्रह बीघा सात विश्वा भूमि सरकारी खाते में होगी दर्ज

उपजिलाधिकारी मैथा के आदेश पर बंजर खाते में दर्ज हुई भूमि

गलत तरीके से खेती  इन्द्राज करने का आरोप

मैथा के बाघपुर का है मामला,एसडीएम के आदेशाए मचा हड़कंप

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। मैथा तहसील के ग्राम बाघपुर में गलत तरीके से बंजर खाते की जमीन गलत तरीके नाम कराने का मामला दो वर्ष से कोर्ट में विराधीन था। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा मैथा ने बेशकीमती पंद्रह बीघा सात विश्वा बंजर खाते की जमीन को सरकार के खाते में दर्ज करने के आदेश दिए है।

ग्राम सभा के नामिका अधिकारी अधिवक्ता पीके गुप्ता ने बताया कि मैथा तहसील के राजस्व ग्राम बाघपुर में वर्ष 2024 से बेशकीमती जमीन का प्रकरण एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन था। और वर्तमान समय में यह भूमि कानपुर नगर के खेड़ा कल्याणपुर निवासी माधुरी तिवारी व कानपुर सिविल लाइन्स निवासी गोपाल सिंह के नाम पर दर्ज थी। 30 जुलाई 25 को क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या के अनुसार फर्जी ढंग से भूमि का इंद्राज दर्ज किया गया है। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि ग्राम बाघपुर के गाटा संख्या 1352 ख की रकबा 3.0730 हेक्टेयर भूमि मूलरूप से बंजर में दर्ज करने के आदेश दिए गए है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *