शिवली कस्बे के रामेश्वर पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम
अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर।दिल्ली में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन में आए हुए देश ब्राज़ील , रूस, इंडिया, चीन व साउथ अफ्रीका प्रमुख देशों के नेतृत्व में हो रहे विश्व व्यापी सम्मेलन जिसमें कुल 21 देश के प्रतिनिधि या राष्ट्र अध्यक्ष सम्मिलित हो रहे है। वर्ष 2007 में चार देशों से प्रारंभ हुए संगठन को आज 21 देश का साथ मिला है। जिसमें आपसी व्यापार को आपसी मुद्रा से ही करने के लिए प्रमुख रूप से जोर दिया जा रहा है। जिससे विश्व में डॉलर का वर्चस्व कम होगा और अन्य देशों की जीडीपी ग्रोथ बढ़ेगी क्योंकि 21 देश की कुल जनसंख्या विश्व की टोटल जनसंख्या की 49.5% है। अतः इन देशों में निवेश की अपार संभावनाएं है। इसी से प्रभावित होकर रामेश्वर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रामशरण तिवारी ने दिल्ली में हो रहे इस सम्मेलन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। व एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया । साथ ही छात्र-छात्राओं ने मिलकर छात्र श्रृंखला के माध्यम से BRICS लिखकर एक संदेश दिया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को ब्रिक्स सम्मेलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । इस अवसर पर प्रबंधक डॉ रामशरण तिवारी , प्रधानाचार्य प्रीति दीक्षित उप प्रधानाचार्य सुप्रिया , कोऑर्डिनेटर दीक्षा मिश्रा , सृष्टि त्रिवेदी, देवांशी त्रिवेदी , आकांक्षा , सीमा अंशिका चौहान , ईशा , आयुषी रश्मि बाजपेई , पूर्णिमा , शैलजा शोभना , प्रियंका शर्मा , मुस्कान अवस्थी , रूपल शर्मा , पूनम यादव, अलका अवस्थी , राहुल प्रमोद कुमार तिवारी अभिषेक , आर्यन अनुराग आदि मौजूद रहे।