भारी गहमागहमी के बीच मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने कराए नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों के बीच तगड़ा मुकाबला
कानपुर देहात। तहसील मैथा लायर्स एसोसिएशन के एक वर्षीय चुनाव का आगाज सरगर्मी के साथ हो गया है। अलग अलग पदों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों ने ढोल नगाड़ों के साथ देव पूजन अर्चन कर भारी समर्थकों के साथ भारी गहमागहमी के बीच पर्चे भरे। अध्यक्ष पद के लिए पांच व महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों समेत सभी सात पदों के लिए 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए उमाकांत त्रिपाठी, उमेन्द्र शुक्ला,राजेश राजपूत,देवेन्द्र त्रिपाठी,भूपेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर राम प्रताप सिंह चौहान अनुज पाल ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर शिववीर सिंह, अशोक गौतम ने नामांकन कराया। संयुक्त मंत्री पर पर आकांक्षा द्विवेदी व वसीम ने पर्चे भरे। कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग स्वर्णकार व तेज बहादुर ने नामांकन कराया। जब कि आडीपर पद पर अजय कुमार व महेन्द्र सिंह ने नामांकन कराया। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए बलीशंकर चतुर्वेदी व चन्दन कुमार ने पर्चा दाखिल किया। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चली। एल्डर्स कमेटी में अशोक कुमार त्रिवेदी,वीरेंद्र सिंह सेंगर,अजय श्रीवास्तव,गोविन्द सिंह सेंगर,प्रदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे।निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार त्रिवेदी ने बताया नामांकन पत्रों की जांच आज ही कर ली गई है। सोमवार 14 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव 22 सितंबर को चुनाव सम्पन्न होगा तथा उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।