जहर देकर की गई बसौसी के अनूप मिश्रा मिश्रा की हत्या
रुपए के लालच में दिया गया घटना को अंजाम
पुलिस ने तत्परता बरतते हुए आरोपीको दबोचा
कानपुर देहात। पिछले वर्ष अनूप मिश्रा की हत्या कर बाघपुर में शव फेंकने के मामले का शिवली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के उद्देश्य से हत्या कर शव फेंकने के आरोपी को पकड़ लिया है। घटना पिछले वर्ष अक्टूबर माह की है। करीब ग्यारह महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को भी धर दबोचा। जहर देकर मारने की बात सामने आई है।
पुत्र रोहित ने दर्ज कराई थी पिछलेवर्ष अक्टूबर में रिपोर्ट
कोतवाली शिवली की बाघपुर चौकी क्षेत्र के गांव बसौसी के रहने वाले रोहित मिश्रा ने पिछले वर्ष छह अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।कानपुर नगर थाना बिठूर के ग्राम टिकरा का रहने वाला अनीश पुत्र रशीद उसके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अपने साथ बाघपुर मेला ले गया था। और अपने सहयोगी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर शव एचपी पेट्रोल पम्प बाघपुर के आगे कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक दिया था। उनके पास करीब 60 से 70 हजार रुपए गायब थे।थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिसकी रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त होने पर मृतक अनूप कुमार मिश्रा को विष दिये जाने की पुष्टि हुई। आरोपी अनीश निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर को थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। और लूट के 75 सौ रुपए भी बरामद किए गए।
बिसरा रिपोर्ट ने उठाया हत्या के रहस्य से पर्दा
शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौसी के रहने वाले रोहित मिश्रा ने उसके पिता की हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट पिछले वर्ष अक्टूबर में दर्ज कर ली। हालाकि हत्या का कारण स्पष्ट ने होने व बिसरा को जांच के लिए भेजे जाने से पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। जांच रिपोर्ट में विष देकर मारने की रिपोर्ट आते ही पुलिस ने घटना की कड़ियों को जोड़कर आरोपी को शेखूपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त होने पर मृतक अनूप कुमार मिश्रा को विष दिये जाने की पुष्टि होने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। और आरोपी पर धाराएं बढ़ाई गई है।
रुपए देख जागा लालच,कर दिया जघन्य कांड
शिवली। रुपए के लालच ने अनीश को इतना बड़ा जघन्य कांड करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के।मुताबिक अनीश ने पांच अक्टूबर को अनूप मिश्रा को बसौसी गांव से बाइक पर बिठाकर बाघपुर मेला लाया था। अनूप के पास 50हजार रुपए देख उसे लालच आ गया। शराब में मेला से कीटनाशक दवा मिलकर पिला दी। रुपए व मोबाइल लेकर भाग निकला।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम
शिवली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अच्छेलाल पाल, उ0नि0 अजय कुमार,सिपाही अंकुर अहलावत, रजत तालान शामिल रहे।