अभिनव अग्निहोत्री
कानपुर देहात। मैथा तहसील में नए तहसीलदार की तैनाती जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कर दी है। अभी तक रसूलाबाद में तहसीलदार रहे संतोष कुमार सिंह को अब मैथा का नया तहसीलदार बनाया गया है। उन्होंने मैथा में ज्वाइन भी कर लिया। उन्होंने बताया कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। और कोर्ट में वादों को समय से निपटाया जाएगा। तहसीलदार ने कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। निवर्तमान तहसीलदार सुनील कुमार को जिला मुख्यालय भेजा गया है। दूसरी तरफ तहसीलदार न्यायिक रश्मि सिंह को भी तैनाती दी गई है। उन्होंने भी ज्वाइन कर लिया।