Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > बालिकाओं ने पुलिस अंकल को बांधी राखी

बालिकाओं ने पुलिस अंकल को बांधी राखी

Spread the love

अभिनव अग्निहोत्री 

कानपुर देहात। गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व से पूर्व शिवली क्षेत्र के साईं किड्स एकेडमी की छात्राओं ने शिवली कोतवाली पहुंच कर कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर बधाई दी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्राओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे जाने पर कोतवाल एवं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं का भी मुंह मीठा करवाकर रक्षा का संकल्प लेते हुए आभार व्यक्त किया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाद गांव औनहां स्थित साईं किड्स एकेडमी स्कूल की छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधने के बाद कहा पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हैं। त्योहारों के दौरान भी उनकी ड्यूटी लगी रहती है, जिसके कारण कई बार वे अपने परिवार और बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना पाते। छात्राओं ने थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक शीलेन्द्र यादव,उपनिरीक्षक आनंद पांडेय,विजय कुमार,अच्छेलाल, दिवान मनीष तिवारी,रवि,मोहित यादव, अभिषेक चौधरी समेत सभी पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक अर्पिता पांडेय,मैनेजर गोविंद अग्निहोत्री, शिक्षक सौम्या शुक्ला मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *