Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चोरी की बाइक से चुराई बकरी,पुलिस की चौकन्नी निगाहों से नहीं बच सके

चोरी की बाइक से चुराई बकरी,पुलिस की चौकन्नी निगाहों से नहीं बच सके

Spread the love

कानपुर देहात। दो किशोर अपचारियों के साथ मिलकर एक युवक ने सप्ताह भर पहले बाइक चुराई। पांच दिन पहले इसी चोरी की बाइक से बकरी चुराई। लेकिन दो दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सप्ताह भर में दो चोरी की वारदात करने का सफर पुलिस ने सरगना व उसके दो किशोर साथी अपचारियों को पकड़कर विराम लगा।दिया है।

15/16 अगस्त को अकबरपुर से चुराई बाइक
इंस्पेक्टर शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि थाना रसूलाबाद गांव चाट निवादा शिवा दीक्षित ने दो किशोर अपचारियों के साथ मिलकर 15/16.08.2026 की रात्रि में आगू रोड थाना अकबरपुर से चुराई।
उक्त चोरी की मोटर साइकिल UP 77 P 0644 के सम्बन्ध में लक्ष्मीकान्त सैनी पुत्र पुत्तू लाल निवासी वार्ड नं0 16 कन्हैयानगर आगूरोड राधे ट्रेडर्स के पीछे थाना अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 344/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कराया है।

20अगस्त को रूरा से चुराई बकरी

बकरी चोरी के सम्बन्ध में वादी राम प्रकाश पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम गुटैया थाना रूरा जनपद कानपुर देहात द्वारा थाना रूरा में 20.8.2026मु0अ0सं0 258/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया है।

22 अगस्त को शिवली पुलिस ने पकड़ा

22 अगस्त को थाना शिवली पुलिस द्वारा राम गंगा नहर पटरी रास्ते पर रामगढ पुल के पास थाना क्षेत्र शिवली में चैकिंग के दौराने भेवान की तरफ से एक बाइक पर तीन व्यक्ति बिना हेलमेट के एक बकरी को लादे आते दिखाई दिए। जिनको रोककर पूछताछ के क्रम में, एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम निवासी चाट निवादा दो किशोर अपचारी बताया गया। अभियुक्त शिवा दीक्षित उपरोक्त पुलिस हिरासत व 02 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया ।

बरामदगी का विवरण
एक चोरी की बकरी,एक चोरी की मोटर साइकिल UP 77 P 0644, जामा तलाशी से प्राप्त 180 रुपए,जामा तलाशी से प्राप्त 03 मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
उपनि अजय कुमार चौकी प्रभारी औनहा,सिपाहीअभिषेक कुमार,गौरव कुमार,ओमवीर,नन्द किशोर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *