Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > मैथा में राजाराम का पुतला फूंका, एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

मैथा में राजाराम का पुतला फूंका, एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

Spread the love

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद राजाराम पाल पर सनातन धर्म की मान्यताओं,परंपराओं व ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक,भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाकर मैं हूं ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। और जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही तहसील में राजाराम का पुतला भी फूंका। मैं हूं ब्राह्मण महासभा के दुर्गेश मणि त्रिपाठी के साथ कार्यकर्ता तहसील पहुंचे।

मैं ब्राह्मण हूं महासभा के पदाधिकारी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी,पुष्पेंद्र शुक्ला,आशीष त्रिपाठी,विकास त्रिपाठी,अमन अग्निहोत्री,पंकज त्रिपाठी,राघव दीक्षित,अतुल शुक्ला,विशाल शुक्ला,अवनीश मिश्रा,अभिषेक शुक्ला सोमवार की दोपहर मैथा तहसील पूर्व सांसद राजाराम का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। नारेबाजी के बाद पुतले में आग लगा दी। कुछ देर बाद तहसील पहुंची एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *