Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा तहसील में चुनाव का आगाज,दावेदार आने लगे सामने

मैथा तहसील में चुनाव का आगाज,दावेदार आने लगे सामने

Spread the love

कानपुर देहात। मैथा तहसील में शुक्रवार को लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई बैठक में एल्डर्स कमेटी ने वार्षिक चुनाव की घोषणा कर तिथियां घोषित की गयीं। जिससे वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया तथा चुनाव की घोषणा किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न पदों के दावेदार भी सामने आने लगे।
शुक्रवार को मैथा तहसील सभागार में लॉयर्स एसोसिएशन की आयोजित की गई बैठक के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक त्रिवेदी एवं लॉयर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। वार्षिक चुनाव में 19 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा 21 अगस्त को नामांकन एवं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच तथा नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 31 अगस्त को लॉयर्स एसोसिएशन मैथा का चुनाव संपन्न होगा उसी दिन मतदान के साथ-साथ मतगणना भी की जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता इसके शर्मा,अजय श्रीवास्तव,संपूर्णानंद दीक्षित,पीकर गुप्ता,अनिल त्रिवेदी,अकबरपुर के पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव,धर्मवीर सिंह,राहुल दीक्षित,राजीव दीक्षित,उमाकांत त्रिपाठी,केके पांडेय,अशोक गौतम,रामप्रताप सिंह,सच्चिदानंद अग्निहोत्री,पुनीत मिश्रा,गौरव त्रिवेदी,गौरव मिश्रा,मोनू पांडेय,अंकित द्विवेदी,क्षितिज सेंगर,सुमित पाठक,रवि द्विवेदी,जितेंद्र कुमार सोनी आदि मौजूद रहे। संकलन अभिनव अग्निहोत्री 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *