Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > शंकराचार्य का शिवली की राघव गौशाला में स्वागत

शंकराचार्य का शिवली की राघव गौशाला में स्वागत

Spread the love

कानपुर देहात। गाय हम सबको संसार का दुर्लभतम ज्ञान भी दे सकती है, जो ब्रह्म ज्ञान है। हमारी प्राथमिकता गौ सेवा ही है। क्योंकि गौ माता की सेवा से मनुष्य दुनिया के सभी बंधन से छुटकारा पाकर सभी सुख प्राप्त कर सकता है। उक्त विचार 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगदगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने मंगलवार को राघव गोवर्धन गौशाला में आयोजित किये गए स्वागत समारोह में व्यक्त किए।जगद्गुरू शंकराचार्य ने राघव गोवर्धन गौशाला में संचालक राघव शुक्ला द्वारा प्रदेश का बड़ा पशु चिकित्सालय बनवाये जाने पर सराहना की।इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने सभी सनातनियों को गौरक्षा की शपथ दिलाई।

राघव को किया सम्मानित

इस दौरान यूट्यूब चैनल पर गौशाला संचालक राघव शुक्ला के एक लाख फॉलोवर्स होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शिवली में मंगलवार को आध्यात्मिक आस्था सनातन संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। ज्योतिर्माती झाड़ेश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। पूरे प्रदेश में गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगतगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज मंगलवार को शिवली स्थित राघव गोवर्धन गौशाला पहुंचे और कहा कि गौ सेवा कर लोग सब कुछ हासिल कर सकते हैं। गाय केवल दूध देने का साधन ही नहीं बल्कि उसकी सेवा कर उसे धेनु से कामधेनु मानने वाले लोगों की प्रत्येक मनोकामनाओं को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि उनकी 81 दिवसीय गविष्ठ गौरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा का उद्देश्य केवल यात्रा नहीं बल्कि समोसे उत्तर प्रदेश में गौ संरक्षण के प्रति जन जागरण करना है।

हिंदुओं की आस्था का प्रतीक गौ माता-शंकराचार्य

उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति सभ्यता और सनातन परंपरा की आधारशिला है करोड़ों हिंदुओं की आस्था गौ माता से जुड़ी हुई है लेकिन आज तक उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल पाया है। गाय हमें सब कुछ दे सकती है हमें लेने की चाहत होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि देश भर के गौ भक्त एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि रानियां अकबरपुर विधानसभा में एक नोट के अभियान के साथ राघव गोवर्धन गौशाला में अतिरिक्त गोधाम बनाए जाने की स्वीकृति देते हुए राघव शुक्ला अतुल यादव एवं राम जी अग्निहोत्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। शंकराचार्य ने गौशाला में गायों के बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें माला पहनाई। राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक राघव शुक्ला ने शंकराचार्य को बताया कि इस गौशाला में पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से गौ माता की समस्त बीमारियों का उपचार विशेषज्ञ डाक्टरों की उपस्थिति में संभव हो सकेगा।

भक्तों ने किया जमकर स्वागत

इस मौके पर अशोक खुबानी संतोष खंडेलवाल मनोज अग्रवाल गौशाला संस्थापक धर्म नारायण शुक्ला, सावित्री शुक्ला, अनुज तिवारी, राम जी अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह गौर, शेषनारायण त्रिवेदी मयंक अवस्थी अजय दीक्षित आदेश त्रिवेदी, श्याम त्रिवेदी, सभासद कमल तिवारी सहित काफी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

प्रस्तुति-अभिनव अग्निहोत्री

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *