Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लखनऊ से मुंबई निकला युवक शिवली में इस हालत में मिला

लखनऊ से मुंबई निकला युवक शिवली में इस हालत में मिला

Spread the love

मुंबई जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल

कानपुर देहात।लखनऊ से मुंबई जा रहा एक युवक रविवार सुबह दिल्ली हाबडा रेलवे लाइन पर आंट व रैपालपुर गांव के बीच चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे शिवली सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे एलएल आर अस्पताल हैलट रेफर किया गया है।

दुबग्गा बालागंज, मोअज्जमनगर लखनऊ चौक लखनऊ निवासी एकलाख पुत्र मोहम्मद राशिद(30)ने बताया कि वह रात में लखनऊ से मुंबई ट्रेन से जा रहा था।

आंट और रैपालपुर के बीच ट्रेन से गिरा,गंभीर रूप से घायल

अभी वह ट्रेन से आंट और रैपालपुर के बीच खंभा नंबर 1043/17 के बीच पहुंचा ही था कि वह ट्रेन से अचानक गिर गया और वहीं बेहोश हो गया। सुबह राहगीरों ने जब घायल युवक को रेलवे लाइन के किनारे अचेत अवस्था में पडा देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी।

शिवली के अस्पताल में किया गया प्राथमिक उपचार, रिफर 

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को शिवली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सनी यादव ने घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे एल एल आर अस्पताल हैलट कानपुर रेफर कर दिया। युवक के दोनों हाथ तथा पैर टूटे हुए तथा चेहरे और सिर में गंभीर चोट थी।

मैथा चौकी इंचार्ज बोले

मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए शिवली सीएचसी लाया गया था जहां से गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *