Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > मंत्री को दो घंटे तक रजिस्टर दिखाने के लिए ईओ ने करवाया इंतजार

मंत्री को दो घंटे तक रजिस्टर दिखाने के लिए ईओ ने करवाया इंतजार

Spread the love

अकबरपुर रनिया विधानसभा की विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सोमवार सुबह नगर पंचायत रनिया कार्यालय का औचक निरीक्षण के लिए थी पहुंची

कानपुर देहात। अकबरपुर रनिया विधानसभा की विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सोमवार सुबह नगर पंचायत रनिया कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। सुबह करीब 10 बजे अचानक नगर पंचायत कार्यालय पहुंची राज्यमंत्री के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

एक घंटे देर से पहुंचे ईओ,मंत्री ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान लगभग एक घंटे तक नगर पंचायत के अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। करीब 11 बजे अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया। मौजूद कर्मचारियों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि अधिशासी अधिकारी प्रत्येक सोमवार लखनऊ से आते हैं, जिसके कारण कार्यालय पहुंचने में विलंब होता है। इसके बाद राज्यमंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर तलब किया, लेकिन करीब दो घंटे तक संबंधित रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

विकास कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, आवास योजनाओं तथा जनता से प्राप्त शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन अधिशासी अधिकारी द्वारा कुछ अभिलेखों को गोपनीय बताते हुए उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया गया। इस पर मंत्री ने पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आवास योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों ने भी अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने तत्काल लेखपाल निखिल गौतम को मौके पर बुलाकर शिकायतों की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग प्रदेश के शहरी एवं कस्बाई क्षेत्रों में पारदर्शी प्रशासन, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत संरचना, आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “स्वच्छ नगर, सुशासित नगर और विकसित नगर” की नीति पर कार्य करते हुए प्रत्येक नगर पंचायत में जवाबदेही एवं गुणवत्ता आधारित विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्यमंत्री बोली कर्मचारियों की लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत रनिया के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *