Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > आधा दर्जन अवैध क्लीनिक,लैब सील मचा हड़कंप

आधा दर्जन अवैध क्लीनिक,लैब सील मचा हड़कंप

Spread the love

झोलाछाप क्लीनिक, पैथालॉजी, निजी नर्सिंग होम पर की गई छापेमारी

कानपुर देहात।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मण्डल कानपुर एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार झोलाछाप / क्लीनिक/पैथालॉजी/ निजी नर्सिंग होम के छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एसएल वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न अपंजीकृत / अवैध रुप से संचालित पैथालॉजी एवं क्लीनिक को सील किया गया।

इन अवैध क्लीनिक को किया गया सील

1. डा विकास राजपूत हेल्थ केयर क्लीनिक, भेवान, मैथा

2. क्लीनिक, केशरी निवादा, मैथा

3. आर्या मेडिकल स्टोर के बगल में अवैध क्लीनिक मैथा

4. कंचन डेंटल क्लीनिक, मेन बाजार

5. डा क्लीनिक, मेन बाजार, मैथा

6. इवान पैथ लैब, मेन बाजार, मैथा

 

जारी रहेगा अभियान,होगी कड़ी कार्रवाई

उपरोक्त का संचालन बिना पंजीकरण कराये अवैध रुप से किया जा रहा था। बिना पंजीकरण / नवीनीकरण के संचालित क्लीनिक / पैथालॉजी/ निजी नर्सिंग होम पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *