Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > पानी बिना जिंदगानी-प्रतापपुरउदैत में 20 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं

पानी बिना जिंदगानी-प्रतापपुरउदैत में 20 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं

Spread the love

प्रतापपुर उदैत गांव की पीने के पानी की सप्लाई बीस दिनों से ठप्प

भीषण गर्मी में में पीने पानी के लिए हो रही परेशानी

कानपुर देहात। इस भीषण गर्मी में प्रतापपुर उदैत गांव की पीने के पानी की सप्लाई करीब बीस दिनों से ठप्प है। ग्रामीणों को इन गर्मी के दिनों में पीने के पानी के लिए सार्वजनिक हैंड पाइपों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मैथा ब्लाक की ग्राम सभा असई के मजरा रुद्रापुर में हर घर जल मिशन योजना के तहत पीने के पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई गई है। इसी पानी की टंकी से करीब डेढ़ हजार आबादी वाले दूसरे मजरा प्रतापपुर उदैत के लोगों को पीने पानी को सप्लाई दी जाती है। ग्रामीणों राजकुमार,राजेश कुमार,आजाद,अजीत कुमार,रामबाबू,शिवकुमार,फूल सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व पानी की सप्लाई गांव में शुरू हुई है। करीब 225 ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए कनेक्शन भी ले लिया है। और कई।लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन भी किया है। इसी बीच भीषण गर्मी के दिनों से एकाएक पानी की सप्लाई ठप्प हो गई है। कई बार अधिकारियों से ग्रामीणों ने दुखड़ा रोया। लेकिन अभी भी पानी की सप्लाई बंद ही है। भाजपा के मैथा ब्लाक के मंडल अध्यक्ष पवन राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर सीडीओ से मिला जाएगा। ब्लॉक स्तर के अधिकारी इस तरफ ध्यान नही दे रहे है। इधर ग्राम सचिव देवी प्रसाद के फोन पर इस बाबत कई बार फोन किया गया। हालाकि उनका पक्ष नही जाना जा सका।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *