Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लखनऊ की घटना के विरोध में मैथा में अधिवक्ताओं की नारेबाजी, पहुंचा भारी पुलिस बल

लखनऊ की घटना के विरोध में मैथा में अधिवक्ताओं की नारेबाजी, पहुंचा भारी पुलिस बल

Spread the love

अधिवताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कानपुर देहात । लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर हटाने को लेकर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। तहसील में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मैथा को सौंपा। भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

मालूम हो कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर हटाए जाने के दौरान विरोध प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप तिवारी व महामंत्री धर्मवीर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला को दिया। लाठीचार्ज की निंदा करते हुए अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। लखनऊ में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार बर्बरता से लाठियां बरसाई गई वह शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। मैथा तहसील का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है । महामंत्री धर्मवीर ने कहा कि लखनऊ में वकीलों पर लाठी चार्ज की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से उमाकांत त्रिपाठी,सुमित पांडेय,राहुल दीक्षित, विवेक भदौरिया,सुमित पाठक,वीरेंद्र सेंगर,देवेंद्र त्रिपाठी,सौरभ पांडेय,शारदा शुक्ला,अशोक गौतम,बली शंकर,आशुतोष त्रिवेदी,प्रमोद ,आशुतोष पांडेय,अंकित दुबे ,शोभा, प्रेमचंद वर्मा, विजयकांत दीक्षित, नरेंद्र ,अशोक गौतम, सतीश पाल, राजू ,विनोद,राजदेव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *